बहरागोड़ा संवाददाता (निलेश बेरा) — प्लस टू हाई स्कूल जयपुरा में मंगलवार को गमगीन माहौल देखने को मिला, जब कक्षा 11वीं की छात्रा तनुश्री नायक के बीमारी के कारण असामयिक निधन पर स्कूल परिसर में शोकसभा का आयोजन किया गया।
शोकसभा में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं, शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुए। सभी ने तनुश्री को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूरे विद्यालय में शोक का वातावरण छाया रहा।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंद मधुकर ने छात्रा की असमय मृत्यु को विद्यालय परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया और शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि तनुश्री एक होनहार और अनुशासित छात्रा थी, जिसकी कमी सभी को लंबे समय तक महसूस होगी।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में देवदत्त साव, गुरुदास महत्ता, शीतल मुर्मू, राजीव कुमार, अमित गोराई, दीपा रानी, सुनीता तिर्की, एबलिन कुल्लू, अर्चना पात्रा, राकेश सिंह सरदार, दिलीप कुमार दास, स्वपन मंडल, प्रकाश हांसदा, पिंकी सिन्हा, तरुण बनर्जी, देवेन्द्र दास, अजित राणा, अब्दुल खान, स्वपन सेन, शोभा महतो, और पंकज महतो उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने तनुश्री के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।