📍 बहरागोड़ा, पूर्वी सिंहभूम संवाददाता (बापुन) – बहरागोड़ा प्रखंड के पोचाखाली गांव में बी.सी.यू.जी क्लब द्वारा आयोजित 25वें वर्ष के दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन रविवार को बड़े धूमधाम के साथ हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री समीर कुमार मोहंती शामिल हुए और विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
⚽ टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रंगरोगोड़ा और यूडीएफसी धालभूमगढ़ के बीच खेला गया, जो रोमांचक पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा। कड़े संघर्ष के बाद रंगरोगोड़ा की टीम विजेता बनी, वहीं यूडीएफसी धालभूमगढ़ को उपविजेता का स्थान मिला।
🎖️ विधायक समीर कुमार मोहंती ने दोनों टीमों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि, “ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को मंच मिलता है और सामाजिक सौहार्द भी मजबूत होता है।”
मौके पर उपस्थित प्रमुख लोग:
- झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित कुमार मिश्रा
- सचिव गुरुचरण मांडी
- उपाध्यक्ष रास बिहारी साव
- मुखिया पानसारी हाँसदा
- पंचायत समिति सदस्य रॉबिन मुंडा
- वार्ड सदस्य सुमिता हाँसदा
- सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कर, आफताब आलम
- आयोजन समिति से मुचीराम हाँसदा, नाथूराम मांडी, सेराल मांडी, बरियाल बास्के
सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण दर्शकों ने मैच का आनंद लिया।
टूर्नामेंट के दौरान स्थानीय युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था, और पूरे क्षेत्र में खेल भावना का सुंदर संदेश गया।
📰 अबुआ खबर – आपकी स्थानीय आवाज़
📌 खेल, संस्कृति और समाज से जुड़ी ऐसी और खबरों के लिए जुड़े रहें।