Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में सड़क पार कर रहे युवक को बाइक ने मारी टक्कर, दोनों युवक गंभीर रूप से घायल

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-49 बाईपास रोड पर माटिहाना चौक के पास सोमवार दोपहर एक सड़क दुर्घटना हो गई। घटना में सड़क पार कर रहे एक युवक को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक और पैदल यात्री दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत प्राथमिक उपचार शुरू किया। मेडिकल टीम ने जानकारी दी कि दोनों युवकों की स्थिति अभी सामान्य है और उन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि हालत बिगड़ती है तो उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोकमरा गांव निवासी कृष्ण गोपाल राणा (21 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से बहरागोड़ा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही प्रदीप नायक (24 वर्ष) सड़क पार करने के लिए आगे बढ़े। अचानक सामने आ जाने के कारण बाइक चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और प्रदीप नायक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की समझदारी से तुरंत उन्हें अस्पताल भेजा गया, जिससे समय पर इलाज संभव हो पाया।