Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह: महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार हुए मुख्य अतिथि

Spread the love

संवाददाता रोहन सिंह की रिपोर्ट
बहरागोड़ा, 3 जून
— बहरागोड़ा के देव वाटिका में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भी शिरकत की।

राज्यपाल संतोष गंगवार का स्वागत भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। समारोह का विधिवत उद्घाटन महामहिम राज्यपाल और सांसद विद्युत वरण महतो ने दीप प्रज्वलन कर किया।

इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें चंडी चरण साव, बाप्तु साव समेत अन्य विशिष्ट अतिथि और स्थानीय नागरिक शामिल थे। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और व्यक्तित्वों को सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करना है ।