Responsive Menu
Add more content here...

रांची में ईडी की बड़ी कार्रवाई, कई बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी

Spread the love

राजधानी रांची में जमीन घोटाले से जुड़ा मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। मंगलवार सुबह ईडी ने कई बिल्डरों और ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की, जो अब भी जारी है।

रांची, 23 सितंबर।
झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर जोरदार कार्रवाई की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने सुबह 7 बजे ही शहर के अलग-अलग इलाकों में एक साथ दबिश दी। छापेमारी कांके स्थित कांके रिसॉर्ट, रातू रोड के सुखदेवनगर और कडरू इलाके में की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई जमीन घोटाले से जुड़ी हुई है। इससे पहले भी ईडी की टीम ने इसी मामले में कांके रिसॉर्ट सहित कई स्थानों पर छापेमारी की थी और संबंधित लोगों से पूछताछ की थी। माना जा रहा है कि ईडी को इस मामले में नई और अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आज की छापेमारी की गई है।

सूत्रों के मुताबिक ईडी की टीम फिलहाल कई दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। कार्रवाई को लेकर अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन छापेमारी जारी है।

गौरतलब है कि ईडी ने रांची में जमीन घोटाले के सिलसिले में पहले भी कई नामचीन लोगों पर शिकंजा कसकर उन्हें जेल तक भेजा है। ऐसे में एक बार फिर शुरू हुई यह कार्रवाई आने वाले दिनों में बड़े खुलासे का संकेत दे रही है।