Responsive Menu
Add more content here...

1 करोड़ की लेवी मांगने वाला कुख्यात नक्सली योगेंद्र गंझू गिरफ्तार, हथियार और नक्सली पर्चा बरामद

Spread the love

रांची : नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने के लिए सुरक्षाबल के जवानों का लगातार एक्शन सारंडा में जारी है। मानसून के बावजूद सारंडा जंगल से ied बरामद किए जा रहे है। तो वही दूसरी ओर रांची पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बता दे कि रांची जिले के खलारी और मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र में लेवी वसूली की साजिश रच रहे भाकपा (माओवादी) के चार सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी माओवादी बक्सी बंगला चट्टी नदी के पास व्यवसायियों और ठेकेदारों से जबरन वसूली के इरादे से एकत्रित हुए थे।

एक लोडेड देशी पिस्तौल किया गया बरामद

गिरफ्तार माओवादियों में योगेन्द्र गंझू उर्फ पवन, मुकेश गंझू, मनु गंझू और राजकुमार नाहक शामिल हैं। इनके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, नक्सली पर्चे और लेवी वसूली में प्रयुक्त मोबाइल बरामद हुआ है।

योगेन्द्र गंझू पर कई थानों में मामला दर्ज

मुख्य आरोपी योगेन्द्र गंझू वर्ष 2006 से माओवादी संगठन से जुड़ा रहा है और कई बार पुलिस मुठभेड़ों में शामिल रह चुका है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है और हाल ही में 2022 में वो जेल से छूट कर बाहर आया था। उसके खिलाफ लातेहार, बालूमाथ, गारू, पांकी सहित कई थानों में गंभीर मामले दर्ज हैं।

लेवी वसूलने की थी साजिश

पुलिस के अनुसार ये चारों माओवादी ठेकेदारों, ईंट-भट्ठा मालिकों और व्यवसायियों से एक करोड़ रुपये लेवी वसूलने की साजिश रच रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन्हें रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस आगे की जांच कर रही है।