जमशेदपुर | 27 जून 2025:
पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने रथयात्रा के पावन अवसर पर समस्त जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में उपायुक्त ने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का आशीर्वाद जिले में समरसता, सौहार्द और ऊर्जा का संचार करे। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे परंपराओं का सम्मान करते हुए पर्व को शांति और भाईचारे के वातावरण में मनाएं।
रथयात्रा महोत्सव के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का आग्रह किया है।