Responsive Menu
Add more content here...

रूपुषकुंडी के माझो टोला में एक माह से जल मीनार बंद, 40 परिवारों को पेयजल संकट

Spread the love

चाकुलिया | संवाददाता (रोहन सिंह)

चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत रूपुषकुंडी गांव के माझो टोला में पंचायत द्वारा स्थापित जल मीनार पिछले एक माह से खराब पड़ा है। इसके चलते टोला के लगभग 40 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जल मीनार बंद होने के कारण उन्हें पड़ोसी घरों के निजी समरसेबल पर निर्भर रहना पड़ रहा है। नहाने और घरेलू कामों के लिए भी उन्हें दूर स्थित तालाबों तक जाना पड़ता है। इससे महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

टोला की उर्मिला नायक, रोहिणी नायक, अंजना नायक, हेमंती नायक, लखी नायक और मंजु नायक सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि वे रोजाना पानी मांगने के लिए दूसरों के घरों में चक्कर लगाने को मजबूर हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से जल मीनार की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है ताकि उन्हें राहत मिल सके।