Responsive Menu
Add more content here...

जन्माष्टमी को लेकर सदगोप समाज की बैठक, 16 अगस्त को धूमधाम से आयोजन का निर्णय

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन): बहरागोड़ा प्रखंड के नेताजी शिशु उद्यान परिसर में बुधवार शाम को सदगोप समाज के लोगों द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भवानी शंकर घोष ने की। इस बैठक में आगामी 16 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन्माष्टमी पर्व को बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन नेताजी शिशु उद्यान परिसर में ही किया जाएगा, जिसमें विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन प्रस्तावित है।

इस अवसर पर भव शंकर बासुरी, जन्मेजय करण, आदित्य प्रधान, अश्विनी कुमार बासुरी, नगेन माईति, प्रबीर कुमार घोष, विजय पात्र, मिंटू पाल, आशुतोष माईती सहित सैकड़ों की संख्या में सदगोप समाज के सदस्य उपस्थित थे।

सदगोप समाज के इस सामूहिक आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बन चुका है।