Responsive Menu
Add more content here...

किसान की बेटी प्रणिता ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किए 95.2% अंक, सांसद प्रतिनिधि ने किया सम्मानित

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन) : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू हाई स्कूल, जयपुरा की छात्रा प्रणिता प्रधान ने मैट्रिक परीक्षा में 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल झारखंड राज्य में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि पूरे बहरागोड़ा प्रखंड का नाम रोशन किया है।

प्रणिता प्रधान बहरागोड़ा प्रखंड के पूर्वांचल क्षेत्र स्थित बृंदावनपुर गांव की रहने वाली हैं। वे एक किसान परिवार की बेटी हैं। उनके पिता स्वपन कुमार प्रधान और माता झरना रानी प्रधान खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपनी बेटी को अच्छी शिक्षा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

छात्रा की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर बुधवार को सांसद प्रतिनिधि गौरव पुष्टि ने उन्हें सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रणिता के माता-पिता को भी प्रेरणादायक भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया और कहा कि ऐसे माता-पिता समाज के लिए आदर्श हैं, जो तमाम संघर्षों के बावजूद बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं।

इस अवसर पर निर्मल मुर्मू, पीयूष प्रधान, चिन्मय नायक, तपन पैड़ा, अभिजीत कुईला, श्याम दे, हिमांशु नायक, अमल बेरा, देव पैड़ा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने प्रणिता की सफलता पर गर्व जताया और उसकी आगे की शिक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।