चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : — चाकुलिया स्थित बाबा शनि देव मंदिर में आज वार्षिक पूजा महोत्सव बड़े श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती ने मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया गया, जिसमें विधायक जी स्वयं उपस्थित रहकर प्रसाद वितरण में सहभागी बने। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।
विधायक समीर महंती ने कहा, “बाबा शनि देव की कृपा से ही क्षेत्र में शांति और समृद्धि बनी हुई है। जनता के आशीर्वाद और ईश्वर की कृपा से ही मैं जनसेवा के मार्ग पर लगातार अग्रसर हूं।”
इस अवसर पर मौके पर झामुमो नेता गोपन परिहारी,गौतम दास,सुजीत दास,मिथुन कर,बापी नंदी,प्रणव बेरा,हिमांशु सोम,दुर्गा मन्ना,अमित कुमार,मोहन माईती,देवाशीष दास, गाब्ला दत्त,शुभम दास,गौराम शर्मा,कमिटी सदस्य शंभू नाथ मल्लिक,शंकर दास,साधन मल्लिक,मुन्ना सिंह,कमिटी के सभी सदस्य तथा कई स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामवासी एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे