Responsive Menu
Add more content here...

साकची में सेफ्टी ट्रेनिंग प्रोग्राम, छात्रों को मिला आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण

Spread the love

जमशेदपुर।
साकची स्थित इन्स्टीट्यूट ऑफ सेफ्टी प्रोफेशनल द्वारा हर माह आयोजित किए जाने वाले तीन महीने के निरंतर सेफ्टी प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आठ दिवसीय फर्स्ट एड एवं डिज़ास्टर मैनेजमेंट-इमरजेंसी प्रिपेयर्डनेस ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण टीम पीएसएफ की ओर से प्रदान किया गया, जिसमें देशभर से आए छात्र शामिल हुए।

शनिवार को साकची के सुभाष मैदान में प्रशिक्षणार्थियों के बीच लाईव डेमो प्रेजेंटेशन किया गया। इसमें यह दिखाया गया कि “गोल्डन आवर” के दौरान किस प्रकार सीपीआर (CPR) देकर घायल को पुनर्जीवित कर अस्पताल तक पहुंचाया जा सकता है। साथ ही स्ट्रेचर ड्रिल और एम्बुलेंस लोडिंग पद्धति की भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षक अरिजीत सरकार ने बताया कि इस तरह का प्रशिक्षण छात्रों को आपातकालीन स्थिति से निपटने में सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि कोर्स पूरा करने के बाद ये छात्र आम से खास बन जाते हैं और आपदा या दुर्घटना के समय किसी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

संस्थान की ओर से बताया गया कि हर माह आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण से देशभर से आने वाले प्रतिभागी बेहद लाभान्वित हो रहे हैं और अपने-अपने क्षेत्रों में सेफ्टी अवेयरनेस बढ़ाने का काम कर रहे हैं।