Responsive Menu
Add more content here...

जमशेदपुर: सैलूट तिरंगा द्वारा ‘झारखंड गौरव सम्मान 2025’ का भव्य आयोजन

Spread the love

जमशेदपुर। संवाददाता
राष्ट्रवादी संगठन सैलूट तिरंगा के तत्वावधान में रविवार को बिस्टुपुर स्थित माइकल जॉन सभागार में झारखंड गौरव सम्मान 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं हजारीबाग के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय और सैलूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा समेत कई गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए।

समाजसेवा और राष्ट्रप्रेम को मिला सम्मान

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संबोधन दिए और उपस्थित लोगों से राष्ट्रप्रेम की भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण और समाज उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया।

संगठन का उद्देश्य

सैलूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने कहा—
“देशभर के कई हिस्सों में संगठन द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि मानव सेवा और समाज सेवा करने वाले वीरों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया जा सके। साथ ही यह संदेश भी दिया जा सके कि राष्ट्र ही सर्वोपरि है।”