चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के कालापाथर पंचायत में आयोजित “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में आज स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर अपनी आवश्यकताओं से जुड़े कार्य करवाए।
विधायक समीर कुमार मोहंती ने मौके पर उपस्थित ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएँ सुनीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना लोगों को घर–द्वार पर ही सरकारी सुविधाएँ उपलब्ध कराने का सबसे प्रभावी मॉडल बन चुकी है।

उन्होंने अधिकारियों से अपील की कि कैंप में आए सभी लाभुकों को योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ दिया जाए, ताकि किसी को इधर–उधर भटकना न पड़े।
कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, राशन, आवास, स्वास्थ्य, किसान सहायता सहित कई विभागों द्वारा सेवा केंद्र लगाए गए, जिनका लाभ ग्रामीणों ने लिया। ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कैंप से समस्याएँ स्थल पर ही सुलझ जाती हैं।