Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: रूपुषकुंडी में हाथी ने दुकान का शटर तोड़ा

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के सरडीहा पंचायत अंतर्गत रूपुषकुंडी गांव में गुरुवार की भोर को एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। इससे गांव के समीर कुमार दे नामक दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। हाथी ​गुरुवार की भोर करीब तीन बजे समीर कुमार दे की दुकान पर पहुंचा। हाथी ने दुकान के शटर को तोड़ दिया और अंदर रखे सामान को नुकसान पहुंचाया।​ दुकानदार समीर कुमार दे ने बताया कि हाथी ने दुकान में रखे पांच बोरी मुड़ी और तीन बोरी आलू को खाकर और पैरों तले रौंदकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया।​दुकानदार ने बताया कि इस उत्पात के कारण उन्हें करीब करीब 50000 रुपए का नुकसान हुआ है। उन्हें इस घटना की जानकारी तब हुई, जब वे सुबह दुकान खोलने के लिए आए। उत्पात मचाने के बाद उक्त हाथी पास के काशिया जंगल में शरणागत है। समीर कुमार दे द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।