रांची (झारखंड): झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को झारखंड विधानसभा परिसर में भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष गंगवार, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री, अन्नपूर्णा देवी, संजय सेठ, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की और कई विधायकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधानसभा परिसर में उपस्थित लोगों ने “गुरुजी अमर रहें” के नारे लगाए और शोक सभा में भाग लिया। शिबू सोरेन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा (रामगढ़) में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।