Responsive Menu
Add more content here...

मानुषमुड़िया और दारीसोल में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दिवंगत संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया जोनल पार्टी कार्यालय एवं दारीसोल शाखा कार्यालय में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन जैसे व्यक्तित्व युगों में एक बार जन्म लेते हैं। झारखंड राज्य की स्थापना में उनके संघर्ष और योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे हर झारखंडवासी के दिल में सदैव जीवित रहेंगे।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में झामुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें शामिल थे:

पूर्व केंद्रीय सदस्य: आदित्य प्रधान

प्रमुख: सुषमा मुर्मू सोरेन

पूर्व जिला परिषद सदस्य: अर्जुन पूर्ति

बीस सूत्री उपाध्यक्ष: सुरेंद्र नाथ हांसदा

प्रखंड उपाध्यक्ष सह मुखिया: विधान चंद्र मांडी

पंचायत अध्यक्ष: कुबेर घटवारी (मानुषमुड़िया), श्यामपद मांडी (भूतिया), मोहनलाल हेमब्रम (पाथरा)

अन्य प्रमुख कार्यकर्ता: दीपक सोरेन, नंदलाल गिरी, विदेश गोप, हाबल गिरी, शक्ति मंडल, सोमाय मुर्मू, संदीप दास, पंकज भोल, दिलीप कुमार महाकुड़, शुभम भोल, लालू हांसदा, रबिंद्रनाथ मुर्मू, भीम टुडू, जगन्नाथ टुडू, राजेश दत्ता, बबलू गिरी, दुर्गा बास्के, नरेश मंडल, हिमांशु सोम, सुनील सिंह, लाल मोहन मुर्मू, बिल्लू मन्ना, अविजित दास, सौरव घोष, आशीष मंडल, गणेश हांसदा, छुटूलाल मंडी, अमित डांडिया, रघुनाथ मुर्मू, राम साहू, अजित खंडपत्र समेत कई अन्य गणमान्य लोग।

इस श्रद्धांजलि सभा में मानुषमुड़िया, भूतिया, पाथरा, सरडीहा और कालापाथर पंचायत के दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे। सभी ने गुरुजी के सिद्धांतों और विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।