Responsive Menu
Add more content here...

अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रैफर

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन)।
बड़शोल थाना क्षेत्र के बड़ाअर्जुना स्थित पांडे ढाबा के पास एनएच-49 पर बुधवार शाम एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना पाकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस को बुलाकर घायल को बहरागोड़ा सीएचसी पहुंचाया। वहां मौजूद डॉ. सुराई मार्डी व उनकी टीम ने प्राथमिक उपचार किया। सिर व कमर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया। परिजन 108 एम्बुलेंस से उन्हें तत्काल बारीपदा ले गए।

जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान भूतिया पंचायत के गाड़ाडीही गांव निवासी 45 वर्षीय पेले मंडी के रूप में हुई है। वह बुधवार को किसी काम से जगन्नाथपुर गए थे और लौटते समय एनएच-49 पर पांडे ढाबा के पास पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।