Responsive Menu
Add more content here...

राँची के होटल रेडिशन ब्लू में पुलिस का छापा, जुआ खेलते कई लोग दबोचे गए

Spread the love

राँची संवाददाता
राजधानी राँची में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिष्ठित होटल रेडिशन ब्लू में चल रहे अवैध जुए का खुलासा किया। सिटी डीएसपी की अगुवाई में चार थानों की संयुक्त टीम ने सोमवार देर रात गुप्त सूचना पर यह छापेमारी की।

पुलिस के अनुसार, मौके से कई लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान जुए में इस्तेमाल हो रही नकदी, ताश के पत्ते और अन्य सामान बरामद किया गया। अचानक हुई इस दबिश से होटल में अफरा-तफरी मच गई और कुछ लोग मौके से भागने की कोशिश करते दिखे।

गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और पूरे मामले की गहन जांच की जाएगी। पुलिस ने साफ किया कि अवैध जुए के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।