Responsive Menu
Add more content here...

76वां वन महोत्सव: सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा— “वनों की रक्षा करना सामाजिक दायित्व है”

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन)

रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत अंतर्गत घाघरा फुटबॉल मैदान में वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 76वां वन महोत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया, और मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो उपस्थित रहे।

सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि वन क्षेत्र की रक्षा करना हर नागरिक का सामाजिक दायित्व है। उन्होंने झारखंड राज्य के नामकरण का ऐतिहासिक संदर्भ देते हुए बताया कि चैतन्य महाप्रभु ने इस क्षेत्र को “झारखंड” नाम से संबोधित किया था क्योंकि यहां के लोग प्रकृति से जुड़े जीवन जीते थे—साल पत्तों पर भोजन, मिट्टी के बर्तनों में पानी पीना और खजूर की चटाई पर सोना।

उन्होंने कहा कि “जल, जंगल और जमीन प्रकृति की अनमोल धरोहरें हैं, जिनका लाभ सम्पूर्ण मानव समाज को मिलता है।” उन्होंने उपस्थित लोगों से आने वाली पीढ़ियों के लिए इन धरोहरों को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सांसद महतो ने अन्य अतिथियों के साथ मिलकर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।