चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित झारखंड शिक्षा परियोजना समावेशी शिक्षा विभाग के रिसोर्स रूम (पुराना कस्तूरबा बालिका विद्यालय) में रविवार को समावेशी शिक्षा अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए जांच सह सहायक उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 41 बच्चे शामिल हुए।

इस शिविर में 26 बच्चों को सहायक उपकरण वितरण किया गया। एएलएमआईसीओ की टीम ने बच्चों की जांच की। जिसमें 11 बच्चों को सहायक उपकरण दिया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विशाल बारीक शिविर का उद्घाटन किया और बच्चों को सहायक उपकरण वितरण किया। साथ ही शिविर में रिसोर्स शिक्षक निखिल मंडल, शिक्षक सुनील कुमार सिंह, सीआरपी सजदा खातून, आरती नायक,संजय महतो,प्रहलाद महतो, देवेंद्र नाथ पात्र, श्वेता कुमारी, पॉल अब्राहिम उपस्थित थे।