चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : चाकुलिया प्रखंड के मुटूरखाम लैंपस में गेहूं बीज का वितरण शुरू हो गया है। लैंपस के सचिव गोपाल पात्र ने बताया कि 50 क्विंटल गेहूं का बीज लैंपस में उपलब्ध हुआ है। 19.88 रुपए प्रति किलो की दर से किसानों को गेहूं का बीज प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि गेहूं का बीज पंजीकृत किसानों को मिलेगा। फिलहाल किसान धान की कटनी में व्यस्त हैं। इसलिए इक्के दुक्के किसान ही गेहूं का बीज खरीदने आ रहे हैं। धान कटनी के बाद गेहूं के बीज की बिक्री में तेजी आएगी।