Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया से कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए हुआ रवानानागानल मंदिर में पूजा अर्चना कर शुरू की पवित्र यात्रा

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह)
श्रावण माह की शुरुआत के साथ ही बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं की आस्था की गूंज सुनाई देने लगी है। मंगलवार को चाकुलिया से कांवरियों का एक बड़ा जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ। जत्थे ने सबसे पहले चाकुलिया स्थित नागानल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की, इसके बाद विभिन्न वाहनों पर सवार होकर सुल्तानगंज के लिए कूच किया।

सुल्तानगंज पहुंचकर सभी श्रद्धालु गंगा जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण करेंगे। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।

इस कांवर यात्रा जत्थे में शिव किशोर तिवारी, परमानंद सिंह, सन्नी मिश्रा, मुकेश सिंह, रवि सिंह, निखिल सिंह, अंगद सिंह, सुब्रत मंडल, रूपक महतो, विक्रम सिंह चौहान, महेश्वर मल्लिक, सानू मल्लिक, कार्तिक मुंडा, राजू कुमार, विकाश सिंह सहित कई अन्य श्रद्धालु शामिल हैं।

कांवरियों का कहना है कि यह यात्रा उन्हें आत्मिक शांति और आस्था की अनुभूति कराती है। उन्होंने सुरक्षित यात्रा और सफल दर्शन की कामना की।