Responsive Menu
Add more content here...

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा की कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, 68वें सम्मेलन को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

Spread the love

रांची। झारखंड विधानसभा में आज राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (Commonwealth Parliamentary Association – CPA) की झारखंड शाखा की कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष झारखंड विधानसभा सह सभापति राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा रबीन्द्रनाथ महतो ने की।

बैठक में आगामी CPA के 68वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में झारखंड विधानसभा से प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्ष ने जानकारी दी कि यह सम्मेलन 05 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2025 तक बारबाडोस में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन अंतरराष्ट्रीय संसदीय सहयोग, लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूती और अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण मंच होगा। झारखंड से सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधिमंडल के चयन और उससे जुड़ी प्रक्रियाओं पर भी बैठक में विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में शामिल प्रमुख सदस्य:

नवीन जयसवाल

दशरथ गगराई

नीरा यादव

अनन्त प्रताप देव

इसके अतिरिक्त, प्रभारी सचिव, झारखंड विधानसभा सह सचिव, राष्ट्रमंडल संसदीय संघ झारखंड शाखा, माणिकलाल हेम्ब्रम भी बैठक में उपस्थित रहे और उन्होंने बैठक की संचालन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

यह बैठक आगामी सम्मेलन की रणनीति, प्रतिनिधिमंडल की भूमिका और झारखंड की सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।