Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि, विधायक समीर कुमार महंती ने कहा – निर्मल दा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह): प्रखंड के कुचियाशोली चौक में झारखंड आंदोलन के अमर शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार महंती ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

अपने संबोधन में विधायक समीर महंती ने कहा, “निर्मल दा का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने झारखंड की अस्मिता, अधिकार और सम्मान के लिए जो संघर्ष किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके सपनों का झारखंड बनाने के लिए हम संकल्पित हैं।”

श्रद्धांजलि सभा में झामुमो नेता सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, नगर अध्यक्ष मो. गुलाब, निर्मल महतो, गौतम दास, असगर हुसैन, भित्ति सुंदर महतो, राकेश मोहंती, राम बास्के, राजा बारीक, मिथुन कर, विशाल बारीक, मनोज महतो, मोहन माईती, प्रणव बेरा, कीर्ति महतो, राजेश सिंह, गौतम शर्मा, शुभदीप दास समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने निर्मल दा के संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक है और झारखंड के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।