Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: झामुमो ने शहीद साबुआ हांसदा की शहादत दिवस सादगी से मनाने का लिया फैसला

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड समिति की एक अहम कार्यकारिणी बैठक विधायक कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा 12 सितंबर को मनाए जाने वाले वीर शहीद साबुआ हांसदा की शहादत दिवस पर चर्चा करना रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष शहादत दिवस का आयोजन सादगीपूर्ण तरीके से किया जाएगा। झामुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहीद साबुआ हांसदा के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

बैठक में प्रखंड प्रमुख धनंजय करूनामय, विस सूत्री अध्यक्ष साहेब राम मांडी, प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, कोषाध्यक्ष राजा वारिक, सह-सचिव निर्मल महतो, उपाध्यक्ष अमर हांसदा, सालखान मुर्मू, बाब्लु हेंब्रम, राम मुर्मू, सहदेव गोप, जितेन हांसदा, सवान टुडु, संजित सिंह, कुआंर टुडु सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

झामुमो नेताओं ने कहा कि शहादत दिवस पर शहीदों के सपनों को साकार करने की दिशा में संकल्प लिया जाएगा और क्षेत्र की जनता के अधिकारों और विकास के लिए संघर्ष तेज किया जाएगा।