Responsive Menu
Add more content here...

खंडामौदा धुमकुड़िया भवन में मुंडा समाज सुसार समिति की बैठक, विकास और पुनर्गठन पर हुई चर्चा

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)

बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा स्थित धुमकुड़िया भवन में रविवार को मुंडा समाज सुसार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बलराम सिंह मुंडा ने की।

बैठक में समाज के पुनर्गठन, उत्थान और सर्वांगीण विकास पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और आर्थिक प्रगति से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर समाज से जुड़े कई सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें सुधीर मुंडा, पंचानन मुंडा, गोपाल मुंडा, प्रेम मुंडा, राजेंद्र मुंडा, कृष्ण सिंह मुंडा, राजेंद्र सिंह मुंडा, असित सिंह, कृष्ण मुंडाबंशी मुंडा, नलिन मुंडा, सुभाष सिंह मुंडा, रमेश सिंह मुंडा, भूतनाथ मुंडा और शक्ति सिंह मुंडा समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।