Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड की बेटियों का जलवा, SAFF U-17 गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए 7 खिलाड़ियों का चयन

Spread the love

राँची। झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर खेल जगत में राज्य का मान बढ़ाया है। हॉकी, एथलेटिक्स और फुटबॉल जैसे विभिन्न खेलों में लगातार बेहतर प्रदर्शन करने वाली झारखंड की प्रतिभाशाली खिलाड़ी अब SAFF अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस बार चयनित भारतीय टीम में झारखंड की सात खिलाड़ी शामिल की गई हैं।

सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि इनमें से पाँच खिलाड़ी गुमला जिले से हैं। गुमला आवासीय केंद्र से सूरज मुनि कुमारी, एलिजाबेथ लकड़ा, अनीता डुंगडुंग, विनीता होरो और वीणा कुमारी ने अपने प्रदर्शन के बल पर राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई है। इसके अलावा राँची और हजारीबाग से भी एक-एक खिलाड़ी का चयन हुआ है।

यह अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप 20 से 31 अगस्त तक भूटान में आयोजित की जाएगी। इस टूर्नामेंट में जब झारखंड की बेटियां भारतीय टीम की नीली जर्सी पहनकर मैदान में उतरेंगी, तो न केवल राज्य बल्कि पूरे देश की निगाहें उन पर टिकी होंगी।

झारखंड की ये खिलाड़ी साबित कर रही हैं कि मेहनत और लगन से बेटियां हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकती हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बन सकती हैं।