Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: डीएफओ ने हाथी बचाव वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Spread the love

चाकुलिया, संवाददाता (रोहन सिंह) ।
सोमवार की देर शाम चाकुलिया वन विभाग कार्यालय में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। डीएफओ सबा आलम अंसारी और प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह ने संयुक्त रूप से हाथियों के सुरक्षित प्रबंधन और मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए तैयार किए गए विशेष वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीएफओ सबा आलम अंसारी ने बताया कि यह वाहन वन विभाग के अधिकारियों को हाथियों के आस-पास सुरक्षित दूरी बनाकर उन्हें नियंत्रित करने और संभावित खतरों से बचाने में मदद करेगा।

इस अवसर पर प्रभारी वन क्षेत्र पदाधिकारी दिग्विजय सिंह, दलमा रेंजर दिनेश चंद्रा, और जमशेदपुर प्रमंडल के जेपी जांगिर भी मौजूद थे। अधिकारियों ने इस पहल को वन्यजीव और मानव निवासियों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

वन विभाग ने कहा कि भविष्य में ऐसे और वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि हाथियों और स्थानीय समुदायों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।