Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा प्रखंड में धूमधाम और भक्ति भाव के साथ मनाया गया गणेश उत्सव

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (बापुन)।
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया और जगन्नाथपुर सहित आसपास के गांवों में बुधवार को गणेश पूजा हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ आयोजित की गई।

मानुषमुड़िया गांव में पूजा कमेटी द्वारा गणेश मंदिर के पास भव्य पंडाल का निर्माण किया गया। पुजारी प्रणव पंडा के नेतृत्व में देवनदी से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें 108 महिलाएं और युवतियां शामिल रहीं। कलश यात्रा गांव में परिभ्रमण करती हुई पंडाल तक पहुँची और वहां घट स्थापना की गई। इस दौरान पुरुष और महिलाओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए और श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने भी विभिन्न झांकियां प्रस्तुत की। पूजा को सफल बनाने में राजीब भोल, लालटू घाटवारी, नारायण जाना, रिंकू बेरा, पल्लब दे, सुदंशु कुंडू, संजीव सिंह, अमर सिंह, सुब्रतो मंडल, दीपक राणा, माना भोल, सपन दे, पिंटू चंद्र, गौरंग जाना, तारक घाटवारी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

इसी तरह, जगन्नाथपुर सार्वजनिक गणेश पूजा कमेटी ने 25वें वर्ष यानी सिल्वर जुबली के अवसर पर कलश यात्रा निकाली और पंडाल में कलश स्थापना की। कमेटी के सदस्यों के अनुसार चार दिवसीय गणेश उत्सव में हर दिन पूजा के बाद खिचड़ी प्रसाद वितरण किया जाएगा और रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

बहरागोड़ा प्रखंड के अन्य गांवों जैसे बामडोल, मौदा, खंडामौदा, साकरा, जयपुरा, बारासती, पाँचरुलिया, मालुआ आदि में भी धूमधाम के साथ गणेश पूजा संपन्न हुई। सभी पूजा मंडपों में विधिवत मंत्रोच्चार और श्रीगणेश मूर्ति स्थापना के साथ भक्तों ने विधि विधान से पूजा की।