Responsive Menu
Add more content here...

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में चयनित छात्रों का भविष्य अधर में, ग्रामीणों का डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन

Spread the love

जमशेदपुर। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) में चयनित सैकड़ों छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। लंबे समय से विद्यालय में दाखिला प्रक्रिया बाधित रहने के कारण छात्र-छात्राएं पढ़ाई से वंचित हैं। इसको लेकर अभिभावकों और ग्रामीणों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने मांग की कि चयनित छात्रों को तुरंत विद्यालय में वापस बुलाया जाए। चेतावनी दी गई कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो परिजन अपने बच्चों के साथ डीसी कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल करेंगे।

चयनित छात्रों को नहीं मिली कक्षाओं में वापसी

जानकारी के मुताबिक, सैकड़ों छात्र-छात्राओं का चयन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में हुआ था। शुरू में सभी छात्रों को विद्यालय बुलाया गया था और पढ़ाई भी शुरू हो चुकी थी। लेकिन गर्मी की छुट्टियों के बाद से अब तक किसी भी छात्र को विद्यालय में वापस नहीं बुलाया गया है।

अभिभावकों का कहना है कि पहले चतरा स्थित एकलव्य विद्यालय में दाखिला कराया गया था, लेकिन अब एक वर्ष से अधिक समय से सभी बच्चे घर पर बैठे हुए हैं। इस वजह से उनकी पढ़ाई पूरी तरह से ठप हो गई है।

प्रदर्शन और चेतावनी

सोमवार को ग्रामीणों और अभिभावकों ने शांति पूर्ण ढंग से प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला प्रशासन को साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो सभी परिजन बच्चों के साथ मिलकर भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।