Responsive Menu
Add more content here...

घाटशिला उपचुनाव 2025: मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण शुरू, अंतिम सूची 29 सितंबर को जारी होगी

Spread the love

जमशेदपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर घाटशिला (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि 2 सितंबर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दावे और आपत्तियां 2 से 17 सितंबर तक स्वीकार की जाएंगी। इनका निपटारा 25 सितंबर तक कर दिया जाएगा। इसके बाद 29 सितंबर 2025 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

घाटशिला में कुल 2.51 लाख से अधिक मतदाता

मतदाता सूची के अनुसार घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,51,367 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें 1,23,314 पुरुष, 1,28,050 महिला और 3 तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा, सूची में 2,648 दिव्यांग मतदाता और 636 वरिष्ठ नागरिक मतदाता भी दर्ज किए गए हैं।

12 नए मतदान केंद्र

मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन विभाग ने 12 नए मतदान केंद्र बनाए हैं।

आवेदन कैसे करें?

मतदाता प्रपत्र-6, 6A, 7 और 8 के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन निःशुल्क बीएलओ, एईआरओ, ईआरओ को दिया जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन voters.eci.gov.in पोर्टल और वोटर हेल्पलाइन ऐप से भी किया जा सकता है।

हेल्पलाइन सुविधा

निर्वाचन विभाग ने जानकारी और सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया है। अधिकारी ने अपील की है कि क्षेत्र के सभी मतदाता समय पर आवेदन कर अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करें।