Responsive Menu
Add more content here...

जवाहर नवोदय विद्यालय पूर्वी सिंहभूम में हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता ( बापुन) । पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड के बालिकुड़िया मौजा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में सोमवार को हिंदी पखवाड़े का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ की गई।

नवोदय विद्यालय समिति के निर्देशानुसार देशभर के सभी जवाहर नवोदय विद्यालयों में 1 सितंबर से 14 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा को प्रोत्साहित करना और उसे जन-जन तक लोकप्रिय बनाना है। इस अवधि में विद्यालयों में विभिन्न साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. जनार्दन सिंह ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा— “मातृभूमि और मातृभाषा हर भारतीय के लिए अपनी जान से भी अधिक प्रिय होनी चाहिए।” साथ ही उन्होंने सभी से दैनिक जीवन में हिंदी भाषा के अधिक से अधिक उपयोग का आग्रह किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी— मुकेश कुमार, प्रवीण कुमार, सुजाता महंता, कृष्णा बिस्वास, प्रिया प्रियदर्शनी, स्वीटी शामल, सीमा कुमारी, ब्युटी साईकिया, आकांक्षा सिंह, अप्सरा बाला, पापिया दास, छोटेलाल कुशवाहा, सुदीप भौमिक, हरि महतो, चंद्रशेखर महतो, शमशेर ठाकुर, उमेश कुमार, प्रमोद डांगुआ, पिंटू कुमार और प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।