Responsive Menu
Add more content here...

कालपथर में संपन्न हुई दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, विधायक समीर महान्ती ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता (रोहन सिंह)
चाकुलिया प्रखंड के कालपथर गांव में के.बी. बॉयज क्लब द्वारा आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन उत्साह और उमंग के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में बोहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक समीर कुमार महान्ती मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल का शुभारंभ कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

खिताबी मुकाबले में सौदा 11 एफसी ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। टीम को ट्रॉफी के साथ 15,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। वहीं उपविजेता बेड मंकी एफसी को 10,000 रुपये नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामोय, प्रखंड अध्यक्ष शिव चरण हांसदा, निर्मल महतो, देबनाथ हांसदा, तरुण कुमार महान्ती, पार्थ सारथी पॉल, रायसेन मुर्मू, सलिला मुर्मू, राम मुर्मू, मनोरंजन गोप, राकेश सोरेन, कृपा सिंह, बबलू सोरेन, बबलू मुर्मू समेत कई जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और खेल प्रेमी मौजूद रहे।

स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता ने गांव में खेल भावना और भाईचारे का संदेश दिया।