Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा का अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल स्वर्ण श्रेणी में शामिल, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन):
शिक्षा के क्षेत्र में बहरागोड़ा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अपग्रेड प्लस टू हाई स्कूल को राज्य सरकार की ओर से स्वर्ण श्रेणी का दर्जा दिया गया है। झारखंड भर के केवल 49 स्कूलों को यह सम्मान मिला है, जिन्हें विद्यालय प्रमाणीकरण के मानकों पर खरा उतरने के बाद चुना गया।

इस गौरवपूर्ण अवसर का जश्न रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन में आयोजित विशेष समारोह में मनाया गया। समारोह में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कमलेश सीट को स्वयं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया।

यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बहरागोड़ा प्रखंड के लिए गर्व का विषय बन गई है। इस सम्मान ने साबित कर दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से शिक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।

बहरागोड़ा के लोगों में इस उपलब्धि को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला। स्थानीय लोग इसे विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य और क्षेत्र के शैक्षिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मान रहे हैं।