बहरागोड़ा संवाददाता (बापुन ) । प्रखंड के मानुषमुड़ीया निवासी झामुमो के सक्रिय नेता पिंटू चंद का सोमवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती दिवंगत नेता के आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक ने परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो नेता शिवचरण हांसदा, तारक घाटवारी, नंदु गिरी, रोबिन हांसदा सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने पिंटू चंद के निधन को पार्टी और क्षेत्र की बड़ी क्षति बताया।
दिवंगत नेता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उपस्थित नेताओं ने कहा कि पिंटू चंद हमेशा संगठन और समाज के लिए समर्पित रहे। उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।