Responsive Menu
Add more content here...

धानघोरी गांव में विधायक समीर महंती ने दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवार से मिलकर बंधाया ढांढस

Spread the love

बहरागोड़ा, संवाददाता (एन. बेरा)।
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुडिया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव में सोमवार की शाम ठनका गिरने से झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता सुरजू सोरेन के बड़े भाई रतिलाल सोरेन (32 वर्ष) की मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

घटना की जानकारी मिलने पर मंगलवार की सुबह विधायक समीर महंती धानघोरी गांव पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। विधायक ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस अवसर पर झामुमो कार्यकर्ता गोपोन पडिहरी, गणेश दत्ता, मदन घटवारी, पंकज भोल, तारक घटवारी, नंदलाल गिरी, सोमाय हांसदा, छोटू बंद, दसमत मुर्मू, विदेश गोप, कृष्ण मन्ना समेत गांव व आसपास के अनेक लोग उपस्थित थे।