Responsive Menu
Add more content here...

धानघोरी गांव में आसमानी ठनका गिरने से युवक की मौत, परिवार में मातम

Spread the love

बहरागोड़ा (संवाददाता – एन. बेरा)।
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव में मंगलवार शाम को आसमानी ठनका गिरने से 32 वर्षीय युवक रतिलाल सोरेन की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार, रतिलाल सोरेन पूरे दिन का काम निपटाकर शाम को तालाब में नहाने जा रहे थे। उसी दौरान अचानक आसमान में बिजली कड़कने लगी और ठनका सीधे उनके ऊपर गिर गया। काफी समय तक घर न लौटने पर परिजनों ने तालाब के पास खेत में उन्हें बेहोश अवस्था में पाया। उन्हें तुरंत घर लाया गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

घटना की सूचना पाकर मानुषमुड़िया के मुखिया राम मुर्मू पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और प्रशासन को जानकारी दी। बताया गया कि मृतक का 6 महीने पहले ही विवाह हुआ था। वे अपनी पत्नी, माता-पिता और बड़े भाई-बहनों को छोड़कर चले गए। इस घटना से पूरे परिवार में गहरा शोक और मातम छा गया है।

ग्रामीण और परिजन प्रशासन से इस तरह के हादसों से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने की भी मांग कर रहे हैं।