Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: स्कूटी की टक्कर से साइकिल सवार गंभीर, सीएचसी में भर्ती

Spread the love

चाकुलिया संवाददाता ( रोहन सिंह) । चाकुलिया–धालभूमगढ़ मुख्य सड़क पर शनिवार शाम बड़ा हादसा हो गया। लखीपूरा गांव के पास स्कूटी सवार एक महिला ने साइकिल चला रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में साइकिल सवार मालकुंडी पंचायत के मुक्तापुर गांव निवासी रघुनाथ मुर्मू (50 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, रघुनाथ मुर्मू के चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के समय स्कूटी पर सवार महिला धालभूमगढ़ की ओर जा रही थी, जबकि रघुनाथ मुर्मू अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को फोन किया और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

चिकित्सक ने बताया कि मरीज की हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक उपचार जारी है।