Responsive Menu
Add more content here...

भूतिया पंचायत भवन में आयोजित निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर, 150 से अधिक मरीजों की हुई जांच

Spread the love

बहरागोड़ा संवाददाता ( बापुन) प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत भवन में शनिवार को मानसी प्लस संस्था और मुखिया विधान चंद्र मंडी के सहयोग से निशुल्क मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भूतिया पंचायत के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य जांच करवाई।

शिविर में उपस्थित सीएचओ सीमा झा ने लगभग 150 मरीजों की जांच की और उन्हें निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। आयोजकों ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना था।

मुखिया विधान चंद्र मंडी ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके।

शिविर को सफल बनाने में प्रखंड कोऑर्डिनेटर संजू नदी, योग शिक्षक रंजन कुंभकार, राकेश दास समेत कई ग्रामीणों ने सहयोग दिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने शिविर का लाभ उठाते हुए स्वास्थ्य परामर्श और उपचार सेवाओं का लाभ लिया।