बहरागोड़ा। संवाददाता (बापुन)
बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया आंगनबाड़ी केंद्र में गुरुवार को मानसी प्लस परियोजना के तहत चार शिशुओं की मुहझूठी कराई गई। इस अवसर पर शिशुओं के परिजनों को स्तनपान के साथ-साथ अनुपूरक आहार की महत्ता और उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
मानसी प्लस की ओर से बताया गया कि जिले में बाल कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए कई कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। विशेषज्ञों ने कहा कि शिशु के विकास में अनुपूरक आहार की अहम भूमिका होती है। आँकड़ों के अनुसार, छह माह की आयु तक शिशु का वजन लगभग दोगुना और एक वर्ष की आयु तक तीन गुना तक बढ़ जाता है, जबकि लंबाई भी जन्म के मुकाबले डेढ़ गुना हो जाती है। ऐसे में अतिरिक्त पोषक तत्वों की आपूर्ति जरूरी हो जाती है।
इसी उद्देश्य से हर माह की 19 तारीख को आंगनबाड़ी केंद्रों पर छह माह के शिशुओं की मुहझूठी कराई जाती है। इस कार्यक्रम में मानसी प्लस के कोऑर्डिनेटर संजू नंदी, एएनएम रीता महतो, अनीता महतो, उच्चसी जाना, उषा पात्र, पापिया भोल, शांति मंडल, निभा मंडल और बन्दना बेरा समेत कई धात्री माताएं मौजूद रहीं।