Responsive Menu
Add more content here...

92 लाख की लागत से मुक्तेश्वर धाम हरिणा का होगा कायाकल्प, पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया सौंदर्यकरण कार्य का शिलान्यास

Spread the love

पोटका।
पोटका प्रखंड के हरिणा स्थित मुक्तेश्वर धाम का सौंदर्यकरण एवं विकास कार्य शनिवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया। यह परियोजना पर्यटन, कला, संस्कृति एवं खेलकूद विभाग से स्वीकृत 92 लाख रुपये की लागत से पूरी की जाएगी।

इस योजना के तहत शिव सागर तालाब के चारों ओर स्ट्रीट लाइट, स्नान घाट, चेंजिंग रूम, पेवर्स ब्लॉक और चेयर-कुर्सी जैसी आधुनिक सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

विधायक संजीव सरदार ने कहा—
“मुक्तेश्वर धाम पोटका क्षेत्र का ऐतिहासिक एवं आस्था का केंद्र है। यहां हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। इस विकास कार्य से भक्तों और पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। हमारा प्राथमिक उद्देश्य क्षेत्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन स्थलों का समग्र विकास करना है।”

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि मुक्तेश्वर धाम हरिणा परिसर में बायो डायवर्सिटी पार्क का निर्माण भी जल्द शुरू होगा। परियोजना पूर्ण होने पर यह क्षेत्र प्राकृतिक सुंदरता और धार्मिक महत्व का अनोखा संगम बन जाएगा। शिव सागर तालाब के चारों ओर पार्किंग, मीना बाजार और अन्य सुविधाओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी।

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो, बबलू चौधरी, पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, मुखिया सरस्वती मुर्मू, मुखिया असीत सरदार, ग्राम प्रधान सह पुजारी ब्रजांकन दंडपाट, सुधीर सोरेन, भागात बास्के, रजनी षांडगी, फूलचांद सरदार, रसानंद सीट, रंजू नायक, दीपांकर सीट, दीपक सरदार, भरत सरदार सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।