Responsive Menu
Add more content here...

बहरागोड़ा में संघ शताब्दी वर्ष का भव्य आयोजन, स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

Spread the love

बहरागोड़ा (संवाददाता – एन. बेरा)।
रविवार की शाम बहरागोड़ा के काली संघ मैदान में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह रैली पूरे बाजार क्षेत्र का परिक्रमा करते हुए पुणः मैदान में समाप्त हुई। इसके बाद सभी स्वयंसेवकों ने विधिवत रूप से संघ शताब्दी का पालन किया।

इस अवसर पर जमशेदपुर विभाग प्रचारक सत्य प्रकाश जी ने कहा कि भारत एक प्राचीन और गौरवशाली राष्ट्र है, जिसके इतिहास में उतार-चढ़ाव आए हैं। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों के समय में राष्ट्रीय स्वाभिमान को जागृत करने के लिए डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की।

सत्य प्रकाश जी ने आगे कहा कि समाज के सभी भेदभाव को भुलाकर हिंदू समाज के रूप में संगठित होकर देश की सर्वांगीण उन्नति और विश्व कल्याण के लिए कार्य करना संघ का मूल उद्देश्य रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रकृति की रक्षा, संयुक्त परिवार, नागरिक कर्तव्य का निर्वहन और समाज में छुआछूत तथा भेदभाव को समाप्त करना आवश्यक है।

उन्होंने यह भी कहा कि आज देश सामरिक दृष्टि से मजबूत और आत्मविश्वास से परिपूर्ण है। राम मंदिर का निर्माण समाज को एकजुट और स्वाभिमानी बनाने में सहायक है और धारा 370 हटाने के बाद देश ने एक श्रेष्ठ राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

मौके पर प्रमुख उपस्थितियां

इस कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह मनोज कुमार गिरी, घाटशिला जिला के सह संघ चालक आनंद अग्रवाल, बहरागोड़ा खंड कार्यवाह हरिहर माहिती, अर्धन्दू पहराज, गौरांग घोष, गौरव पुष्टि, ऋषि षाड़ंगी, बापतु साउ, मानिक मंडल और संजय प्रहराज समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।