Responsive Menu
Add more content here...

झारखंड स्थापना दिवस: बहरागोड़ा महाविद्यालय में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

बहरागोड़ा | संवाददाता

झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशन में, बहरागोड़ा महाविद्यालय सभागार में भाषण और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी. के. बेहरा ने की।

प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में झारखंड की कला, संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारना था।

चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम

विगत गुरुवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

  • प्रथम स्थान: राखी रानी राउत
  • द्वितीय स्थान: खुशनुमा शादाब
  • तृतीय स्थान: सना फ़ातिमा

भाषण प्रतियोगिता के विजेता

शुक्रवार को आयोजित भाषण प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • प्रथम स्थान: शर्मिष्ठा घोष
  • द्वितीय स्थान: रुद्राभिषेक मन्ना
  • तृतीय स्थान: तुरीना माइती

कार्यक्रम में उपस्थित थे

इस मौके पर महाविद्यालय के एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. प्रवीण कुमार चंचल, तिलेश्वर रविदास, एवं शिक्षकगण डॉ. टी. के. मंडल, डॉ. सुरेंद्र कुमार मौर्य, डॉ. पूनम कुमारी, डॉ. विश्व विकास रॉय महतो और डॉ. अमरेश कुमार सहित कई विद्यार्थी उपस्थित थे।