बहरागोड़ा | संवाददाता (एन बेरा)
धरती आबा वीर शहीद बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर शनिवार को पूरे बहरागोड़ा प्रखंड में श्रद्धा व उत्साह का माहौल देखने को मिला। सीपीआई (एम) कार्यालय से लेकर विभिन्न पंचायत सभागारों और शैक्षणिक संस्थानों तक बिरसा मुंडा को नमन करते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

CPI(M) कार्यालय में विचार-संध्या, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
बहरागोड़ा स्थित सीपीआई (एम) कार्यालय में पार्टी सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने महान आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता स्वपन कुमार महतो (राज्य सदस्य, CPI-M) ने बिरसा मुंडा की वीरता, उनके “उलगुलान” आंदोलन और आदिवासी समुदाय को संगठित करने की ऐतिहासिक भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा द्वारा दिखाया गया संघर्ष का मार्ग आज भी शोषण व अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ाई में प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर अभिजीत जाना, कन्हाई मुंडा, सुकुमार राणा, अजय गोस्वामी, सुधीर नायक, तपन विशाल, शशांक नायक, तारकेश्वर घोष, मीना रानी लोहार, धन नायक, बिरजू मंडी, बुधिया सिंह, रेवती सिंह मुंडा, सुखलाल मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और स्कूलों में भी मनाया गया कार्यक्रम
बहरागोड़ा प्रखंड के कई पंचायत सभागारों और संस्थानों में भी जयंती समारोह बड़े सम्मान के साथ मनाया गया।
नेताजी सुभाष शिशु उद्यान,
खांडामौदा के जाम्बनी गांव,
जवाहर नवोदय विद्यालय (पूर्वी सिंहभूम),
टीएस डीएवी पब्लिक स्कूल,
सहित कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जन-जागरण रैली और श्रद्धांजलि सभाएँ आयोजित की गईं।

बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने बिरसा मुंडा के योगदान को याद करते हुए आदिवासी समाज के उत्थान के लिए उनके विचारों पर चर्चा की।