Responsive Menu
Add more content here...

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. षाड़ंगी के कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

रविवार को बहरागोड़ा के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी के आवासीय कार्यालय में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 67वीं पुण्यतिथि श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण से हुई।

डॉ. षाड़ंगी ने कहा कि 6 दिसंबर 1956 को दिल्ली स्थित उनके निवास पर ही बाबा साहेब का निधन हुआ था। अगले दिन 7 दिसंबर 1956 को दादर चौपाटी में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें लगभग 5 लाख लोग शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

डॉ. षाड़ंगी ने युवाओं और स्थानीय लोगों से संविधान की मूल भावना को समझने और उसे दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब की वास्तविक श्रद्धांजलि उनके बताए मार्ग पर चलने में है।

कार्यक्रम में बहरागोड़ा महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. बी.के. बेहरा, प्रो. धनंजय सिंह, हुकूम महतो, महेंद्र सिंह, सनत कौर, पवन कालिंदी सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर डॉ. अंबेडकर के विचारों और समाज सुधार की दिशा में उनके योगदान को याद किया।