Responsive Menu
Add more content here...

विशिष्ट साहित्यकार व स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राधानाथ रथ की जयंती बहरागोड़ा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई

Spread the love

बहरागोड़ा। संवाददाता

बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा पीएम श्री प्लस टू हाई स्कूल में सोमवार को प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी, ओड़िया पत्रिका ‘समाज’ के संपादक और दार्शनिक डॉ. राधानाथ रथ की जयंती श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम स्कूल परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान हुआ, जिसमें विद्यार्थी, शिक्षक, माता समिति की सदस्याएं तथा गांव के वरिष्ठ शिक्षाविद मनोरंजन गिरी और रतिकांत सेठी शामिल हुए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल परिहारी, शिक्षाविद मनोरंजन गिरी, और शिक्षक डॉ. कृष्ण चंद्र परिड़ा ने बच्चों को डॉ. रथ के जीवन, उनके साहित्यिक योगदान और समाज सुधार में उनकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।

बहरागोड़ा स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश कुमार षाड़ंगी ने भी डॉ. राधानाथ रथ की जयंती मनाई।
उन्होंने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके समाजिक एवं साहित्यिक योगदान को याद किया।

खंडामौदा गांव के दुर्गा मंडप परिसर में स्थित उत्कल सम्मिलनी तारापद षाड़ंगी पाठागार में भी डॉ. राधानाथ रथ की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि देकर की गई।

पूर्व शिक्षक लक्ष्मण चंद्र गिरी ने बताया कि डॉ. राधानाथ रथ ने झारखंड में ओड़िया भाषा, संस्कृति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने खंडामौदा, पाँचरुलिया, बहरागोड़ा, गुहियापाल, मौभंडार, मुसाबनी सहित कई इलाकों में उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दास की मूर्तियों की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम में हरिपद पाल, बनमाली बेरा, संजय राणा, बेनुधर मंडल, बंशीधर महापात्र, सुधांशु महापात्र, मोतिलाल महापात्र, सोमाय सिंह, इंद्रजीत दास, रामचंद्र बेज, शेख मुश्ताक हुसैन, बंकिम पाइकिरा, तपन बेरा, श्यामसुंदर बारीक, सुब्रत बेरा, मंगला नायक सहित कई लोग उपस्थित थे।