Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया में मकर संक्रांति की तैयारियां जोरों पर, ग्रामीण पारंपरिक कूमा बनाने में व्यस्त

Spread the love

चाकुलिया  संवाददाता (रोहन सिंह) :
चाकुलिया प्रखंड में 14 जनवरी को मनाए जाने वाले मकर संक्रांति पर्व को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। पूरे क्षेत्र में पर्व की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस दिन की शुरुआत सुबह विभिन्न जल स्रोतों में मकर स्नान और नए वस्त्र धारण करने के साथ होगी। इसके बाद लोग पारंपरिक पीठा और अन्य स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेंगे।

पर्व की एक खास परंपरा को बनाए रखते हुए आज भी गांवों में जल स्रोतों के पास खजूर और ताड़ के पत्तों से कूमा बनाने का कार्य जारी है। बड़ामारा पंचायत के चौठिया गांव और आसपास की बस्तियों के युवा ताड़ और खजूर के पत्तों का उपयोग कर आकर्षक कूमे तैयार कर रहे हैं।

चाकुलिया-माटीहाना मुख्य सड़क के किनारे कई स्थानों पर कूमे बनाए गए हैं। इनका उपयोग ग्रामीण मकर स्नान के बाद ठंड से बचने और आग तापने के लिए करेंगे। कुछ स्थानों पर 20 से 50 फुट ऊंचे कूमे बनाए जाते हैं।

जल स्रोतों से गांव तक सड़क किनारे कूमे बनाए जा रहे हैं। इस कार्य में विशेष रूप से बच्चों में उत्साह देखा जा रहा है, जो पारंपरिक पर्व की सांस्कृतिक भावना को जीवित रखने में मदद कर रहे हैं।