Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: कोकपाड़ा स्टेशन पर अधूरा फुट ओवर ब्रिज, यात्रियों में रोष

Spread the love

चाकुलिया। संवाददाता

चाकुलिया प्रखंड के कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण विगत तीन वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। रेल प्रबंधन और संवेदक की लापरवाही के कारण यह परियोजना पूरी नहीं हो सकी है।

फुट ओवर ब्रिज अधूरा होने के कारण यात्रियों को टिकट काउंटर तक या प्लेटफॉर्म नंबर एक से अन्य प्लेटफॉर्म तक जाने के लिए रेलवे ट्रैक पार करना पड़ता है। इससे यात्रियों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

स्थानीय यात्रियों और रेलवे उपयोगकर्ताओं में फुट ओवर ब्रिज अधूरा रहने को लेकर गहरी नाराजगी है। वे मांग कर रहे हैं कि रेल प्रबंधन इस निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करे।

सीपीआई नेता गोपाल पात्र ने कहा कि प्लेटफार्म नंबर एक से तीन नंबर प्लेटफार्म और टिकट काउंटर तक जाने के लिए यात्रियों को पैदल ही ट्रैक पार करना पड़ता है। उन्होंने चेतावनी दी कि ट्रैक पार करने के दौरान कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और निर्माण कार्य जल्द पूरा होना चाहिए।

नेताओं और स्थानीय लोगों ने रेल प्रबंधन से अपील की है कि फुट ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना का सामना न करना पड़े।