Responsive Menu
Add more content here...

चाकुलिया: मौरबेड़ा जंगल में लगी भीषण आग, ग्रामीणों और वन विभाग की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Spread the love

​चाकुलिया संवाददाता (रोहन सिंह) : गर्मी की दस्तक के साथ ही चाकुलिया वन क्षेत्र के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार की दोपहर बड़ामारा पंचायत के मौरबेड़ा गांव के पास सड़क किनारे स्थित झाड़ियों और जंगल में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची उठती लपटों के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।​आग की लपटों को गांव की ओर बढ़ता देख मौरबेड़ा गांव के ग्रामीण तुरंत हरकत में आए और एकजुट होकर उसे बुझाने के प्रयास में जुट गए। काफी कोशिशों के बावजूद जब आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रभारी वनपाल कल्याण महतो को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एयर ब्लोअर की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया। विभाग और ग्रामीणों की तत्परता के कारण आग गांव तक नहीं पहुंच सकी और हादसा होने से टल गया।